छत्तीसगढ़

सालिक साय ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बच्चों को दी सीख, जताई सरकार की प्रतिबद्धता

सालिक साय ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बच्चों को दी सीख, जताई सरकार की प्रतिबद्धता

जशपुर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय नारायणपुर में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ जनपद पंचायत कुनकुरी की अध्यक्ष श्रीमति सुशीला साय, जनपद सदस्य शोभा बंग, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सहाय, शाला समिति के अध्यक्ष संतन राम, अरुण मोहंती, रामकृत नायक, राहुल बंग, छक्कन राम, गोपाल यादव, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, बालेश्वर चक्रेश, आलोक गर्ग तथा रामविलास राम समेत अन्य गणमान्य नागरिक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि श्री सालिक साय ने अपने संबोधन में कहा कि “राज्य सरकार शिक्षा को सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि आने वाले भविष्य की बुनियाद मानती है।” उन्होंने यह भी कहा कि विष्णुदेव सरकार की प्राथमिकता है कि हर बच्चे को बेहतर शिक्षक, संसाधन और अवसर मिले।

उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं और बच्चों की पढ़ाई के स्तर की सराहना की तथा भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम ने छात्र-छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया, साथ ही जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सहभागिता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!