कांग्रेस के बिजली आफिस घेराव के संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राजनीतिक हलचल हुई तेज, दोनों पार्टियों के बीच मचा घमासान

बिजली आफिस घेराव के संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इधर अंकित बंसल ने कहा कि पत्थलगांव ब्लॉक कांग्रेसियों के बिजली ऑफिस के घेराव को मुद्दा विहीन बताया और कहा कि झूठ और भ्रम के सहारे कांग्रेस कर रही जनता को गुमराह
5 दिन पहले विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत जी ने बिजली दर का मुद्दा उठाया और मुख्यमंत्री महोदय ने उन्हें आने जवाब से संतुष्ट करते हुए बताया कि डेढ़ सालो में महज 1.89% की वृद्धि हुई जो मामूली है जिस पर महंत जी ने सहमति देते हुए मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद भी दिया लेकिन पत्थलगांव के कांग्रेस नेता अपने ही नेता की छवि धूमिल करने में लगे है।
उन्होंने कहा कि विष्णु के सुशासन में बिजली दरों में वृद्धि नही की गई है और विधायक श्रीमती गोमती साय जी के रहते पत्थलगांव डिवीजन आफिस अन्यत्र स्थानांतरित नही होगा कांग्रेसी झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करना बन्द करें।
विधायक गोमती साय जी के प्रयास व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के निर्देश के बाद अधिकारी का आया बयान
पत्थलगांव टीएसजी कार्यालय पत्थलगांव में ही रहेगा यथावत
कल ही मैंने कहा था पत्थलगांव से कोई भी विभाग अन्यत्र नही होगा स्थानांतरित
अंकित बंसल ने पूरे क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री महोदय व विधायक महोदय को बहुत बहुत धन्यवाद जताया है
दोनों राजनीतिक पार्टियों अब एक दूसरे पर हमलावर होकर लगा रहे आरोप

दरअसल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पत्थलगांव ने आज पंचायती धर्मशाला से सैकड़ों की संख्या में रैली निकाल कर बिजली ऑफिस पहुंचे और बिजली ऑफिस का घेराव करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा था

इधर कांग्रेसियों का राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि आम जनता बिजली कटौती से त्रत हो चुकी है अपने बढ़े हुए बिजली बिलों को छत्तीसगढ़़ की भाजपा सरकार के द्वारा बिजली के बिलों मे बेतहासा बढोतरी, पटाने में कठिनाई महसूस हो रही हैं। किसानो को कृषि कार्य में अत्याधिक बिलोँ का भुगतान करना पड़ रहा है साथ ही विधुत मंडल के द्रारा छत्तीसगढ़ स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे है जिसके लगने से मीटर रीडिंग चार गुना अधिक आ र रहा है, समार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिये आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सबब बन चुका है एवं पत्थलगांव में जो वषों से डिविजन कार्यालय संचालित है उसे स्थानातरित करके कनकरी जो कि मुख्यमंत्री का विधान सभा है वहां स्थानांतरित किये जाने का कार्य किया जा रहा है जिन्हे अपने कायों के लिये अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पत्थलगांव डिविजन में सबसे अधिक राइसमिल, क्रेंशर, हालर एवं बडे उपभोक्ता जुड़े हुए है जिन्हें अपने कार्यों के लिए अत्यधिक परेशानियों का सामना उठाना पड़ता हैं इस पूरे मामले को भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने कांग्रेस के बिजली आफिस घेराव को एक शिरे से गलत ठहराते हुए बेबुनियाद बताया है




