छत्तीसगढ़

वर्षों से व्याप्त अंधेरे को दूर कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वीकृत किये 58 लाख, जिले के तेरह गांवो में बिखरेगी सुशासन की रौशनी

वर्षों से व्याप्त अंधेरे को दूर कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वीकृत किये 58 लाख, जिले के तेरह गांवो में बिखरेगी सुशासन की रौशनी

अंधेरे से मुक्ति दिलाने सीएम की पहल पर ग्रामीणों ने जताया आभार

 

जशपुरनगर। बस्तियों में खंभे तो गड़े हुए थे लेकिन घरों तक बिजली पहुंचा कर अंधेरे को दूर करने वाली बिजली की केबल तार नदारत थी।सालों से ग्रामीण इन खम्बो में तार लगने की उम्मीद में नजरें टीकाए हुए थे। आखिर में जशपुर के लाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों की इस समस्या को दूर कर दी। सीएम साय ने जिले के कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम पूसरा,पोंगरो,कांसाबेल,बाँसबहार,चोगरीबहार,देवरी,दोकड़ा,सारूकछार,बटईकेला,नरियलडांड,फरसाजुड़वाईन,खूंटीटोली,बेलटोली के कई आश्रित बस्तियों,मजरा टोली में सालों से अधूरे पड़े विद्युतीकरण के काम को पूरा कराने के लिए 58 लाख रूपये की स्वीकृति देते हुए राशि जारी कर दी है,जिसके बाद इन बस्तियों में विद्युत केबल तार लगाकर ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति दिलाने का कार्य शुरू हो गया।

 

वर्षों से भटक रहे थे ग्रामीण

 

अंधेरे से जूझ रहे ग्रामीण,अधूरे विद्युतीकरण के काम को पूरा कराने के लिए सालों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट कर थक चूके थे। लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संज्ञान में जैसे ही जिले काँसाबेल ब्लाक में अधूरे पड़े विद्युतीकरण के काम का मामला आया,उन्होंने इसे पूरा कराने के लिए विभाग की निर्देशित कर किया था। 

 

ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री साय का आभार

 

वर्षों से अधर में लटके विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 58 लाख रूपये की स्वीकृति देकर उन्हें अंधेरे से मुक्ति मिलने के बाद ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों ने वर्षों की समस्या को दूर करने के लिए सीएम साय का आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!