छत्तीसगढ़

विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव घरजियाबथान में शामिल हुई पत्थलगांव

 

विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव घरजियाबथान में शामिल हुई पत्थलगांव विधायक गोमती साय

शिक्षा का उत्सव – उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम – गोमती साय

पत्थलगांव – आज पीएम श्री विद्यालय घरजियाबथान में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में आयोजित हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती गोमती साय जी ने सहभागिता की, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलापंचायत अध्यक्ष  सालिक साय जी द्वारा की गई।

इस शुभ अवसर पर अंत्यावसायी वित्त निगम के अध्यक्ष  सुरेंद्र बेसरा, जनपद अध्यक्ष  धनियारों परहा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह, उपाध्यक्ष अजय बंसल,  शशिकांत पैंकरा, मनीष अग्रवाल, रोशन प्रताप सिंह, अंकित बंसल, हेमंत बंजारा, विशाल अग्रवाल, मीना चौहान, संजय लोहिया, संजय अग्रवाल,पार्षद ममता यादव,विमला बेक,जनपद सदस्य संतोषी भारद्वाज,वेदराम सिदार,बालश्याम चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनपद सदस्यगण उपस्थित रहे।

विधायक गोमती साय व जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय और अन्य जनप्रतिनिधियो ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुये उन्हें तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया साथ ही बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया और एक पेड़ माँ के नाम लगाया गया श्रीमती साय ने बच्चो को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए।

“शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!