छत्तीसगढ़

सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी

सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी

सुकमा  कलेक्टर श्री अमित कुमार ने आज रविवार को दोरनापाल इलाके का दौर कर शासकीय योजनाओं की जमीनी हक़ीकत का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित होता है जब अधिकारी जमीनी स्तर पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करें।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। गर्मी के सीजन को ध्यान में रखते हुए मरीजों के लिए कूलर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा लंबित जननी सुरक्षा योजना  के भुगतान में शीघ्रता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव को स्वास्थ्य तंत्र की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि किसी भी मरीज को उपचार हेतु असुविधा न हो।

आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर ने बच्चों के बीच बैठकर आत्मीय संवाद किया तथा ‘तिरंगा भोजन’ और ‘सुपोषण चौपाल’ की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जर्जर भवनों के जीर्णाेद्धार, नियमित वजन मापन और कुपोषण उन्मूलन के लिए समन्वित प्रयासों के निर्देश दिए।

पीडीएस गोदाम निरीक्षण के दौरान चावल की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया तथा ई-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। राजस्व विभाग की समीक्षा में नवीन तहसील कार्यालय हेतु उपयुक्त स्थल चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!