पत्थलगांव युवा मोर्चा शहर के मण्डल अध्यक्ष रामकिशन यादव ने आम जनताओं से की अपील,नगर पालिका से नया राशन कार्ड प्राप्त करने को लेकर जानकारी किया साझा,


पत्थलगांव युवा मोर्चा शहर के मण्डल अध्यक्ष रामकिशन यादव ने आम जनताओं से की अपील,नगर पालिका से नया राशन कार्ड प्राप्त करने को लेकर जानकारी किया साझा,
पत्थलगांव
रामकिशन यादव मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पत्थलगांव ने शहर में राशनकार्ड से संबंधित जानकारी वार्डों के सभी हितग्राहियों को दी है
उन्होंने कहा कि नगर पालिका पत्थलगांव में नया राशनकार्ड बनवाने या प्राप्त करने के लिए राशनकार्ड हितग्राही को अब खाद्य विभाग के नियमों के आधार पर हवाला देकर कहा कोई भी आम जनताओं को नया राशन कार्ड नगर पालिका से प्राप्त करने के लिए नगर पालिका के कोई भी अधिकारी या कर्मचारियों किसी भी आधार पर संपत्ति कर (Property Tax) या जल कर (Water Tax) का भुगतान नहीं करना है
उनका कहना है कि अगर कोई भी नया राशन कार्ड हितग्राही अगर किसी को नगर पालिका में रकम देकर राशन कार्ड प्राप्त करता है तो पूरी तरह कानूनी रूप से बिल्कुल भी सही नहीं है।
खाद्य विभाग और छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों में कहीं भी यह शर्त नहीं लिखी गई है। कि हितग्राही को नगर पालिका में टैक्स पटाने के बाद ही राशनकार्ड दिया जाएगा।
मण्डल अध्यक्ष रामकिशन यादव ने नगर पालिका पत्थलगांव के कार्य शैली पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा
नगर पालिका अपना टैक्स कलेक्शन का टारगेट पूरा करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं। कि हितग्राहियों के राशनकार्ड या अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ तब तक देने से रोकते हैं। जब तक की वे अपने घर का टैक्स ना पटा दें। यह प्रशासनिक स्तर से आम जनताओं पर दबाव बनाने के एक तरीका है। इनका कहना है कि छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के नियमों में कहीं नहीं है। कि किसी भी हितग्राही का राशन कार्ड बनने के बाद यदि टैक्स नही पटाने पर राशनकार्ड नहीं देना हैं उन्होंने नगर पालिका पत्थलगांव के आम जनताओं से अपील की है

अपील में कहा कि अगर कोई नगर पालिका पत्थलगांव के अधिकारी या कर्मचारी आपसे नया राशन कार्ड हितग्राही को देने के लिए टैक्स के तौर रुपये माँगता है तो आप सीधे अधिकारी कर्मचारी की लिखित शिकायत नगर पालिका परिषद अधिकारी (CMO) जी से करें और कहे की नियम न होने के बावजूद आपका राशनकार्ड को रोका जा रहा है। तो
अपने क्षेत्र के खाद्य निरीक्षक (Food Inspector) या जिला खाद्य अधिकारी जशपुर से संपर्क कर सकते हैं। क्योंकि राशनकार्ड जारी करने का अंतिम अधिकार खाद्य विभाग के पास होता है।
जनदर्शन के माध्यम से जिला कलेक्टर जी से भी इसकी शिकायत आप प्रत्येक मंगलवार को होने वाले जनदर्शन जशपुर में आवेदन देकर कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री जन शिकायत पोर्टल में आप घर बैठे शासन के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं साथ ही साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में डायरेक्ट कॉल कर शिकायत दर्ज़ करा सकते है जिसमें तत्काल आपकी शिकायतों पर कार्यवाही होती है उन्होंने कहा कि पत्थलगांव मण्डल अध्यक्ष होने के नाते हमारा फ़र्ज़ बनता है आम जनताओं का अधिकार हमारी जिम्मेदारी है



