छत्तीसगढ़

पत्थलगांव में ‘मातु की दुर्गा’ के भव्य मंगल पाठ ने रचा भक्तिमय इतिहास, 31 वर्षों की आस्था और परंपरा का दिखा अद्भुत संगम

 

झुंझुनू धाम की दादी के आशीर्वाद से गूंजा भक्ति का दरबार, मोनिका अग्रवाल की वाणी ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

 

पत्थलगांव। आदर्श सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति (मातु की दुर्गा) के तत्वावधान में आयोजित भव्य मंगल पाठ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। झुंझुनू धाम की दादी के आशीर्वाद एवं माता रानी की असीम कृपा के बीच आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पिछले 31 वर्षों से माता रानी की सेवा, पूजा-अर्चना और आस्था की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रही मातु की दुर्गा ने एक बार फिर अपनी धार्मिक पहचान को सशक्त किया।

 

मंगल पाठ वाचिका मोनिका अग्रवाल ने अपनी मधुर एवं भक्तिमय वाणी से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, मुख्य आयोजक नारायणी शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं समर्पण से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया।

 

इस आयोजन को सफल बनाने में मंगल पाठ कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यकारिणी में अध्यक्ष ललित अग्रवाल, उपाध्यक्ष मधु गुप्ता, सचिव रितु अग्रवाल (उमंग ज्वेलर्स) एवं सहसचिव विमल रोहिल्ला ने सहयोग और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

 

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं मातृशक्ति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उनकी सहभागिता ने इस धार्मिक आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

 

31 वर्षों की निरंतर सेवा, अटूट आस्था और समर्पण के साथ मातु की दुर्गा आज भी पत्थलगांव में श्रद्धा का प्रतीक बनी हुई है। यह आयोजन इसी धार्मिक परंपरा और सामूहिक भक्ति का सशक्त उदाहरण रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!