छत्तीसगढ़

नवरात्रि पर्व में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, समापन समारोह में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु…….

 

नवरात्रि पर्व में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, समापन समारोह में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु…….

 

जशपुरनगर। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर रायगढ़ जिले के केशला में धार्मिक माहौल चरम पर है। यहां 23 सितंबर से भव्य श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ जिसका समापन 29 सितंबर को हुआ।कथा का वाचन वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक आयुष कृष्णा जी महाराज के द्वारा किया गया। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर और भक्ति रस में सराबोर हो रहे थे।कार्यक्रम के सप्तम दिवस यानी समापन समारोह में विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी शामिल हुईं। उन्होंने कथा महोत्सव में पहुंच कर महाआरती में शामिल हुईं और श्रद्धालुओं के बीच बैठकर भक्ति रस का आनंद लिया।कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चारों ओर भक्ति गीतों और भजन की गूंज से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल रहा। प्रतिदिन कथा के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।वहीं 2 अक्टूबर को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन नवरात्रि पर्व को और अधिक पावन, धार्मिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बना रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!