छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास बगिया में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन..

मुख्यमंत्री निवास बगिया में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन..

 

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री निवास बगिया में आज श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सहित परिवारजन पूजा-अर्चना में शामिल हुए और विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की आराधना की। मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। 

 

 

श्रीमतीकौशल्या साय ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को श्री विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार हो।पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री निवास में हुए इस आयोजन में सामाजिक सौहार्द और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!