छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब पत्थलगांव के भवन का किया लोकार्पण, पत्थलगांव प्रेस क्लब ने दिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को  धन्यवाद 

 

मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब पत्थलगांव के भवन का किया लोकार्पण,

पत्थलगांव प्रेस क्लब ने दिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को  धन्यवाद 

जशपुर 

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम कोतबा में प्रेस क्लब भवन पत्थलगांव का किया शुभारंभ। 

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को नगर पंचायत कोतबा के हाईस्कूल ग्राउंड में जिले को करोड़ों की सौगात दी। इस दौरान जहां कई विकास कार्यों की नींव रखी गई वही कई योजनाओं के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। गौरतलब है कि पत्थलगांव के प्रेस क्लब भवन का शासन की लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता के संरक्षण और संवर्धन की योजना के तहत 25 लाख रु की लागत से निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद से ही इसके लोकार्पण का पत्थलगांव के साथ ही पूरे जिले के पत्रकारों को बेसब्री से इंतजार था। शनिवार को नगर पंचायत कोतबा के हाईस्कूल में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में इसका भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी  कौशल्या साय विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय के साथ ही कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में प्रेस क्लब पत्थलगांव के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, गोविंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार चेतवानी, अतुल त्रिपाठी, सचिव राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी रमेश तिवारी, संयुक्त सचिव निसामुद्दीन खान, नीरज गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, जितेंद्र सोनी, श्याम चौहान, अभिषेक शुक्ला, प्रदीप ठाकुर, छत्रमोहन यादव,विवेक तिवारी, सौरभ त्रिपाठी, आकाश शर्मा, बाबर खान, विकास शर्मा, कमलेश अंबष्ट, हरीश यादव, आयुष बंसल एवं दीपेश रोहिला अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!