छत्तीसगढ़

कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात, बनेगा प्रदेश का पांचवां सबसे बड़ा सबस्टेशन,मिली स्वीकृति

कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात, बनेगा प्रदेश का पांचवां सबसे बड़ा सबस्टेशन,मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हो रहा जशपुर जिले में विद्युत अधोसंरचना का तीव्र विकास

 

हर्राडांड में बनेगा 400/220 केवी क्षमता का मेगा सबस्टेशन, सैकड़ों गांवों को मिलेगा लाभ

 

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की अधोसंरचना को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में तेज़ी से कार्य हो रहा है। जिले की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अब कुनकुरी के हर्राडांड में 400/220 केवी क्षमता का विशाल सबस्टेशन स्थापित किया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ राज्य का पांचवां सबसे बड़ा विद्युत सबस्टेशन होगा।

यह मेगा प्रोजेक्ट जिले के साथ-साथ पूरे संभाग की विद्युत आपूर्ति को स्थायित्व और निरंतरता प्रदान करेगा। बिजली की आवक-जावक में आने वाली बाधाएं दूर होंगी, वोल्टेज में स्थिरता आएगी और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। इस सबस्टेशन के स्थापना हो जाने से जिले के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में निर्बाध बिजली पहुंच सकेगी,कृषि, घरेलू और औद्योगिक क्षेत्रों को मजबूत विद्युत आपूर्ति मिलेगी, साथ ही औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और नई इकाइयों को निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित होगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में हर घर, हर खेत और हर उद्योग तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचे। इस दिशा में यह 400 केवी सबस्टेशन एक मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में 132/33 केवी के भी कई सबस्टेशन स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें बगीचा, झिकी और फरसाबहार शामिल हैं।विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस सबस्टेशन की स्थापना से जशपुर जिले में पहली बार 400 केवी क्षमता का ग्रिड उपलब्ध होगा, जिससे पूरे क्षेत्र में पावर लोड का बेहतर मैनेजमेंट संभव हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!