जशपुर में विश्व हाथी दिवस पर त्रिराज्यीय संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन


जशपुर में विश्व हाथी दिवस पर त्रिराज्यीय संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जशपुर
विश्व हाथी दिवस के अवसर पर झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम जशपुर जिला पंचायत मुख्यालय के सभागार कक्ष में सम्पन्न हुआ

इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि तीनों राज्यों के सीमावर्ती वनवाँचल क्षेत्रों में मानव और हाथी के द्वंद को रोकना है लोगों को हाथियों को लेकर जागरूक करना है ताकि हाथियों से किसी व्यक्ति की जनहानि न हो सके लोग हाथियों के प्रति जागरूक हो
इस पूरे कार्यक्रम में जशपुर जिले के डीएफओ शशि सिंह ने वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया है कि ग्रामीणों इलाकों के लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करे उन्होंने कहा कि कहीं जिले के किसी भी इलाके के जंगल में अगर हाथियों को आमद होती है तो जंगल की ओर न जाए क्योंकि ग्रामीणों में अगर जागरूकता समय पर होगी तो लोग सचेत रहेंगे और किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं होगी

जिसमें तीनों राज्यों के सीमावर्ती वन अधिकारी, जिला के सभी वनकर्मी तथा त्वरित प्रतिक्रिया दल (RRT) के सदस्य शामिल हुए।
संगोष्ठी में मानव-हाथी द्वंद पर विस्तृत चर्चा की गई। तीनों राज्यों के हाथी विशेषज्ञों ने हाथियों के जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों को साझा किया और हाथियों की उपस्थिति में “क्या करें और क्या न करें” जैसे महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
जन-जागरूकता को और प्रभावी बनाने के लिए संगीत के माध्यम से प्रस्तुति किया जिसमें अभिनाश शर्मा और चांदनी सिंह ने अपनी मनमोहक हाथी जन जागरूकता प्रस्तुति संगीत से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने मानव-हाथी संघर्ष को कम करने और सहअस्तित्व को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया
इस पूरे कार्यक्रम में जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए



