छत्तीसगढ़

जशपुर में अवैध धान पर पुलिस की कार्रवाई  जशपुर में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रकों से 160 क्विंटल धान जब्त

जशपुर जिले में अवैध धान परिवहन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घोलेंग के पास रात में दो ट्रकों से 160 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। जब्त धान की कीमत करीब 3.79 लाख रुपये बताई जा रही है।दरअसल जशपुर जिले के घोलेंग के पास पुलिस ने देर रात दो ट्रकों को पकड़ा। दोनों ट्रकों में धान लोड था। जब पुलिस ने चालकों से कागजात मांगे तो चालक और मालिक कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पूछताछ में पता चला कि ये धान झारखंड के गुमला जिले से बतौली ले जाया जा रहा था।

पुलिस की टीम ने जब्त अवैध धान,

पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर पत्थलगांव कोतवाली लाया है। दोनों ट्रकों से कुल 160 क्विंटल धान जब्त किया गया है जिसकी कीमत 3 लाख 79 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अब इस मामले में मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

बताया जा रहा है कि धान खरीदी सीजन शुरू होते ही झारखंड से छत्तीसगढ़ अवैध धान खपाने का खेल शुरू हो गया है, जिस पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!