जहरीले मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग हुए बीमार,अस्पताल में भर्ती

जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग हुए बीमार

छत्तीसगढ़ स्तंभ.जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक के ग्राम गट्टीबुड़ा के पारा रायटोली में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, और सभी को उल्टियां आने लगी जिसके बाद सभी को गांव के लोगों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा समय पर इलाज मिलने से अब सभी खतरे से बाहर हैं।

पूरे मामले की प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्राम गट्टीबुड़ा, पारा रायटोली के एक ही परिवार के 8 सदस्यों ने दोपहर 1:00 बजे के भोजन में मशरुम सब्जी का सेवन किया गया लेकिन जहरीले मशरुम के सेवन के 2-3 घंटे के बाद उनको उल्टी होने लगी, जिसके बाद 108 एम्बुलेंस के द्वारा रात्री 9:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में ईलाज के लिए लाया गया जहां मरीजों का तत्काल ईलाज खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं ड्यूटी डॉक्टर द्वारा चालू किया गया फिलहाल समुचित ईलाज के बाद सभी की स्थित में सुधार है और सभी स्वस्थ हैं



