छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ शाखा जशपुर के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए भोग सिंह खूंटे

छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ शाखा जशपुर के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए भोग सिंह खूंटे 

पत्थलगांव–

छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ शाखा जशपुर छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष हेतु संघ का निर्वाचन दिनांक 19 जुलाई 2025 को जिला सत्र न्यायालय जशपुर के मीटिंग हाल में निर्धारित किया गया था, उक्त निर्वाचन कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कौशिक न्यायालय अधीक्षक जशपुर के द्वारा किया गया। श्री कौशिक की अध्यक्षता में निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश सिन्हा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी जनेन्द्र भगत की उपस्थिति में निर्वाचन सम्पन्न किया गया। उक्त निर्वाचन कार्यक्रम में पूर्व न्यायिक कर्मचारी संघ शाखा जशपुर के अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने निर्वाचन के सभी कार्यवाहियों में अपना पूरा समर्थन प्रदान किया तथा समस्त न्यायिक कर्मचारी गण जशपुर के गरिमामयी उपस्थिति में अध्यक्ष पद हेतु भोग सिंह खूंटे का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में समर्थन किया और भोग सिंह खूंटे निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किये गये।


भोग सिंह खूंटे के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने से छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ शाखा जशपुर छत्तीसगढ़ को एक नई उम्मीद जगी है, उनके प्रतिनिधित्व पर पूरे जशपुर जिले के न्यायिक कर्मचारी संघ में एक नई उम्मीद जगी है जो जशपुर जिले के लिये एक मिसाल साबित होगा।श्री खूंटे वर्तमान में व्यवहार न्यायालय पत्थलगांव में रहते हुवे संघ के जिलाध्यक्ष बनने से व्यवहार न्यायालय पत्थलगांव के लिये खुशी एवं गौरव की बात है तथा न्यायिक कर्मचारी संघ जशपुर की एकजुटता विश्वास और ईमानदारी का प्रतीक है।निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष श्री खूंटे युवा होने के साथ – साथ कर्मठ, साहसी,उर्जाकर, धैर्यवान एवं दूरदृष्टिता के व्यक्ति है।श्री खूंटे के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर संघ के सदस्यों सहित अन्य कर्मचारी संगठनों एवं अनेक अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुवे उनके नेतृत्व में कर्मचारी हित मे आगे बढ़ने शुभकामनाएं दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!