छत्तीसगढ़

अतिक्रमण पर लगी रोक : पत्थलगांव जनपद पंचायत का शौचालय भी नहीं बचा, होटल विस्तार के नाम पर कब्ज़ा

अतिक्रमण पर लगी रोक : पत्थलगांव जनपद पंचायत का शौचालय भी नहीं बचा, होटल विस्तार के नाम पर कब्ज़ा

पत्थलगांव। नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामले में जनपद पंचायत परिसर स्थित शौचालय और कार्यालय पर होटल विस्तार के नाम पर किए जा रहे निर्माण कार्य को प्रशासन ने रोक दिया है।

 

प्रशासन ने लगाया स्टे
मिली जानकारी के अनुसार, सौरभ अग्रवाल पिता अंजनी अग्रवाल (बालाजी फुड्स, बस स्टैंड पत्थलगांव) द्वारा नजूल भूमि प्लाट क्रमांक 388/1, रकबा 1,73,711 वर्गफुट में से 13×13 वर्गफुट क्षेत्र पर खुदाई कर निर्माण शुरू किया गया था। राजस्व विभाग (नजूल) की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने इस निर्माण पर तत्काल रोक लगा दी।

राजस्व अमले पर सवाल
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह तो केवल एक मामला है। बस स्टैंड क्षेत्र में अधिकांश दुकानदार पहले ही शासन की जमीन पर कब्ज़ा कर चुके हैं। प्रशासन अक्सर “स्टे ऑर्डर” जारी कर औपचारिकता पूरी करता है, लेकिन बाद में वहीं पक्का निर्माण खड़ा हो जाता है।
आरोप यह भी हैं कि पूर्ववर्ती शासनकाल में कुछ दुकानदारों को वास्तविक कब्ज़े से कहीं अधिक रकबे का पट्टा दिलवाने में राजस्व अमले ने अहम भूमिका निभाई। 850 वर्गफुट के कब्ज़े को 1100 वर्गफुट दर्शाकर पट्टा जारी कर दिया गया, जिससे अब पंचायत भवन और शौचालय जैसी सार्वजनिक संपत्तियाँ भी कब्ज़े के घेरे में आ गई हैं।

निष्पक्ष जांच की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो, तो कई बड़े अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ सकती है। उनका आरोप है कि “यहां तो सरकारी कार्यालय, विद्यालय, महाविद्यालय, सड़क, नदी-तालाब तक अतिक्रमण से अछूते नहीं हैं। प्रशासन समय-समय पर केवल दिखावटी कार्रवाई कर जेब भरता है, लेकिन वास्तविक सुधार कहीं दिखाई नहीं देता।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!