छत्तीसगढ़

मैदानी प्रशिक्षण पर आए नव-नियुक्त डिप्टी कलेक्टरों ने देखा जशपुर का हॉर्टिकल्चर मॉडल

सेव और नाशपाती की बागवानी का किया अवलोकन, किसानों से की चर्चा

रायपुर,

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से नव-नियुक्त 7 डिप्टी कलेक्टरों ने मैदानी प्रशिक्षण के अंतर्गत जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड का भ्रमण किया। छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा (रायपुर) द्वारा आयोजित इस परिचयात्मक प्रशिक्षण का उद्देश्य युवा अधिकारियों को ग्रामीण विकास, स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था और क्षेत्रीय संभावनाओं से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना है।

भ्रमण के दौरान प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों ने मनोरा क्षेत्र में विकसित सेव (एप्पल) और नाशपाती की बागवानी का अवलोकन किया। उन्होंने उद्यानिकी विशेषज्ञों एवं किसानों से चर्चा कर जशपुर की अनुकूल जलवायु, आधुनिक बागवानी तकनीकों तथा फल उत्पादन की संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने क्षेत्र में हो रही उन्नत बागवानी की सराहना करते हुए इसे स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया।

जशपुर प्रवास पर आए प्रशिक्षणार्थी डिप्टी कलेक्टरों में श्री रविशंकर वर्मा, सुश्री निधि प्रधान, सुश्री नंदनी साहू, श्री मनीष बघेल, श्री सौरभ दीवान, श्री लखेश्वर यादव एवं श्री सत्येन्द्र कुमार बंजारे शामिल रहे। मैदानी प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिले की विकास गतिविधियों, ग्रामीण आजीविका और कृषि आधारित नवाचारों का भी अध्ययन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!