कलेक्टर ने किया बीआरसी कार्यालय का औचक निरीक्षण; ‘जश लर्न कार्यक्रम को शत-प्रतिशत लागू करने के दिए निर्देश

पत्थलगांव :- विकासखंड पत्थलगांव में जिला कलेक्टर ने आकस्मिक बीआरसी कार्यालय पत्थलगांव में पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार जशपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में चलाए जा रहे जश लर्न कार्यक्रम के बारे में भी विकासखंड स्रोत केन्द्र कार्यालय पत्थलगांव। मै सभी संकुल समन्वयकों से संवाद किया ।एवं सभी को विकासखंड के सभी शालाओं में शत-शत लागू करने की बात कही साथी साथ सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर इस योजना का सफल क्रियान्वयन करने की बात कही है यह योजना गणित की मूल संक्रियाओं में जोड़ घटाव गुणा भाग को शिक्षक द्वारा बेस लाइन सर्वे कर सप्ताह में दो दिन अभिभावको से फोन कॉलिंग कर घर मै बच्चों को आधा घंटा लर्निग करने की योजना है। जिसका एकदिवसीय प्रशिक्षण संकुल समन्वयकों को दिया गया। संकुल समन्वयक द्वारा प्रत्येक स्कूल के शिक्षकों को संकुल में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जावेगा फिर शाला में उसका क्रियान्वयन किया जाएगा। निर्धारित प्रपत्र में उससे संबंधित आंकड़े भी तैयार किए जाएंगे। आज के कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा तहसीलदार भीष्म पटेल विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री कमलेश कुमार यादव बीआर सी सी श्री जगरनाथ पाढ़ी मुख्यकार्यपालन अधिकारी के के श्रीवास मौजूद थे।




